हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के बाद 14 जुलाई तक यूजी के परिणाम ऑनलाइन जमा करवाने की अवधि समाप्त होने पर मंगलवार को विभागों ने पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट में अधिकतर विभागों ने सब्सिडाइज्ड श्रेणी में प्रवेश के लिए मेरिट में आए छात्र-छात्राओं के नाम हैं। इन छात्र-छात्राओं को विभागों ने निर्धारित फीस और स्नातक डिग्री कोर्स के परिणाम की हार्ड कॉपी को विभागों में जमा करवाने को समय सीमा तय की है। जिन विभागों में नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की सीटें हैं, उन सीटों के लिए काउंसलिंग की तिथि भी जारी कर विवि की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि एसपीयू के यूजी के सभी नतीजों के घोषित हो जाने के बाद मेरिट में आए एसपीयू और अन्य विद्यार्थियों को विभागों ने काउंसलिंग के बाद पिछले यूजी के परिणाम को अपलोड करने का 14 जुलाई तक समय दिया था।