फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू शिमला ने पीजी परीक्षा फार्म भरने की 30 जून तक बढ़ाई तिथि

Mon, 26 Jun 2023 05:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री डिप्लोमा कोर्स की रेगुलर और रिअपीयर परीक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी ने इन कोर्स के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र संगठनों की लगातार उठ रही मांग को देखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री डिप्लोमा कोर्स की रेगुलर और रिअपीयर परीक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने इन कोर्स के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद जमा किए जाने वाले परीक्षा फार्म पर लेट फीस वसूल की जाएगी। विवि की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। रेगुलर पीजी कोर्स सहित विवि के पीजी के 1990 के बाद के बैच के विद्यार्थियों को अपनी डिग्री पूरी करने को परीक्षा देने को दिए गए विशेष मौके में आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून तय किया है।

इसमें पीजी कोर्स की साइंस विषयों के छोड़ कर एमए, एमएससी मैथ सहित सभी पीजी कोर्स के छात्र छात्राएं परीक्षा के लिए तय की गई अंतिम तिथि निर्धारित की गई फीस के साथ परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर विवि लेट फीस लेगा।
विज्ञापन


तकनीकी विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू
वहीं, पर्यटन, बीटेक सहित अन्य यूजी और पीजी कक्षाओं के नियमित सेमेस्टर, रि-अपीयर की परीक्षाएं हुईं। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि यूजी और पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। तकनीकी विवि सहित 36 संबंधित शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, तकनीकी विवि की परीक्षाएं 31 जुलाई तक होनी प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें