फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला ने रद्द किया यूजी द्वितीय वर्ष का शेड्यूल, 15 जुलाई से नहीं होंगी परीक्षाएं

Tue, 13 Jul 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया की ओर से की ओर से इस संदर्भ में बयान जारी किया गया है। अधिसूचना का यूजी द्वितीय साल के हजारों विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार था। आधिकारिक तौर पर विवि की अधिसूचना के बाद ही यह फैसला पुष्ट होना था। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए जारी किए शेड्यूल को रद्द कर दिया है। कैबिनेट की बैठक में प्रथम और दूसरे साल के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले पर मंगलवार को विवि ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी करने में विवि ने एक हफ्ता लगा दिया। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया की ओर से की ओर से इस संदर्भ में बयान जारी किया गया है। अधिसूचना का यूजी द्वितीय साल के हजारों विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार था। आधिकारिक तौर पर विवि की अधिसूचना के बाद ही यह फैसला पुष्ट होना था। 

विज्ञापन


विवि की इस लेटलतीफी के कारण विद्यार्थी भी परेशान थे। अब इन विद्यार्थियों की चिंता दूर हो गई है। मंगलवार को विवि में हुई अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने स्नातक डिग्री कोर्स के पहले और दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों को  प्रमोट करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय अब प्रमोट करने का फार्मूला तय करेगा। जिसके आधार पर छात्रों के परिणाम तैयार किए जाएंगे। यूजी द्वितीय वर्ष के 15 जुलाई से परीक्षा शुरू करने के शेड्यूल को निरस्त करने पर विवि स्तर पर फैसला न लिए जाने और अधिसूचना जारी न होने से कॉलेजों में बनाए गए परीक्षा केंद्र के वरिष्ठ अधीक्षक, कॉलेज प्राचार्य परेशान और असमंजस में थे। 

प्रमोट करने के फार्मूला पर स्थिति स्पष्ट नहीं
एक सप्ताह का समय बीत जाने पर भी विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं को प्रमोट करने के लिए अभी तक फार्मूला तय नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन


बीटेक आईटी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित 
 हिमाचल प्रदेश विवि ने बीटेक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के जारी शेड्यूल के मुताबिक बीटेक आईटी के 14 जुलाई को बारह बजे पूर्व निर्धारित कोर्स ईसीई कोर्स नंबर-303 डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा की नई तिथि अलग से घोषित की जाएगी। परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित की गई है। 

विज्ञापन

बिना रिजल्ट निकाले अगली परीक्षा के लिए मांग लिए फार्म

 हिमाचल प्रदेश विवि ने पीएचडी कोर्स वर्क, एलएलएम, एमफिल और डिप्लोमा इन क्लीनिकल साइकोलॉजी की रेगुलर प्रथम सेमेस्टर और दूसरे सेमेस्टर की रि-अपीयर की परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को 22 जुलाई तक बढ़ाया है। 

परीक्षा फार्म विवि के पीजी पीजी एग्जाम पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए हैं। इधर, विद्यार्थियों का आरोप है कि जनवरी और फरवरी माह में पहले सेमेस्टर की हुई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए बिना ही रि-अपीयर के परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। यह परीक्षा जनवरी और फरवरी माह में हुई थी। पांच माह बीत जाने के बाद भी परिणाम नहीं निकला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें