फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू पेपर लीक मामला: परीक्षा से दो दिन पहले ही खोल दिए थे प्रश्नपत्र, प्रारंभिक जांच में खुलासा

Thu, 07 Apr 2022 11:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं पर फैसला लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एचपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ही प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा करवाने की पूरी तैयारी कर ली थी। प्रश्नपत्र कॉलेजों को भेजे जा चुके थे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने यूजी की प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि  एक कॉलेज में परीक्षा से दो दिन पहले ही प्रश्नपत्र के बंडल खोल दिए गए थे। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं पर फैसला लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एचपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ही प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा करवाने की पूरी तैयारी कर ली थी। प्रश्नपत्र कॉलेजों को भेजे जा चुके थे।

विज्ञापन


इस बीच कोरोना के चलते परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं और विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया गया। जो प्रश्नपत्र भेजे गए थे, उनका इस्तेमाल नहीं हो पाया था। एचपीयू ने प्रश्नपत्रों को साल भर सुरक्षित रखने के लिए कॉलेजों को आदेश दिए थे। इन प्रश्नपत्रों को अब परीक्षाओं में इस्तेमाल किया जाना था। 7 अप्रैल 2022 से परीक्षाएं शुरू होनी थीं लेकिन 5 अप्रैल को एचपीयू को एक कॉलेज से अतिरिक्त प्रश्न पत्रों की मांग आ गई। एचपीयू प्रशासन ने पूछा कि पहले भेजे गए प्रश्नपत्र कहां गए तो कॉलेज संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। लिहाजा, एचपीयू ने परीक्षाएं स्थगित कर दीं और जांच के आदेश दे दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें