फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग में नौ को पक्ष रखेगी खुशबू

Wed, 26 Nov 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज मामले को लेकर महिला आयोग में गई छात्रा खुशबू नौ दिसंबर को आयोग में पेश होगी। इस दिन आयोग के समक्ष छात्रा अपना पक्ष रखेगी। छात्रा ने माना कि उसे महिला आयोग की तरफ से समन मिल चुके हैं।
विज्ञापन


वह तय तिथि को आयोग के समक्ष पेश होकर छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज मामले को लेकर पूरी बात रखेगी। खुशबू ने इस मामले को लेकर 27 अक्तूबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में लिखित शिकायत दी थी। वहीं राज्यपाल के समक्ष भी यह मामला उठाया था।

खुशबू एक मात्र ऐसी छात्रा थी जिसने परिसर में धारा-144 को लागू किए जाने और परिसर में 19 सितंबर को छात्रों पर किये गए लाठीचार्ज के खिलाफ आवाज बुलंद की। उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि समन जारी हुए हैं, छात्रा की बात सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें