फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विवि कैंपस में लगाएगा प्रिंटिंग प्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के लिए तकनीकी कमेटी गठित, प्रश्नपत्र की छपाई का कार्य बाहर से ही होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) अपनी प्रिंटिंग प्रेस लगाएगा। इस पर तीन करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। विवि कैंपस में ही प्रेस स्थापित होगी। इसके लिए विवि की कार्यकारिणी परिषद में विशेष कमेटी का गठन किया जा चुका है।
कमेटी में शामिल विवि के वरिष्ठ शिक्षकों के अलावा वित्त, परीक्षा विंग, तकनीकी कर्मचारियों को शामिल किया है। कमेटी के सदस्यों को पड़ोसी राज्यों के ऐसे विश्वविद्यालय के दौरे पर भेजा जाना है जहां प्रिंटिंग प्रेस की सुविधा है। प्रेस लगने के बाद विवि कैंपस में ही प्रिंटिंग का कार्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों की छपाई को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। यह कार्य पहले की तरह बाहर से ही करवाए जाने की योजना है। प्रिंटिंग प्रेस के स्थापित होने से विवि को प्रिंटिंग का कार्य पूरा करने के लिए हर साल लाखों की राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी। पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के कार्यकाल में विवि का अपना पब्लिकेशन ब्यूरो स्थापित करने की योजना बनी थी जो सिरे नहीं चढ़ पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें