प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी परीक्षा फार्म भरने की तारीख 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इससे प्रदेश भर के 75 हजार से अधिक छात्रों को राहत मिली है।
अब छात्र बिना लेट फीस यूजी रूसा (सीबीसीएस) में प्रथम और तृतीय सत्र के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। छात्रों को 31 अक्तूबर के बाद 1200 रुपये फीस देनी पड़ेगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यूजी कक्षाओं के पहले और तीसरे सत्र के सभी संकाय, बीसीए/बीबीए जैसे कोर्स के छात्र 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया को पूरा कर लें।