विश्वविद्यालय की वित्त कमेटी की 11 सितंबर कोे हुई बैठक में की गई सिफारिशों और प्रस्तावों को ईसी ने अंतिम मंजूरी दे दी है। इसमें मुख्य रूप से रिक्त पदों को भरने सहित बैठक में विवि के चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को तय कोटे के तहत पदोन्नति देने, एक कुक को नियमित करने और अन्य को तय सेवाकाल पूरा करने पर अनुबंध के तहत लाने को स्टूडेंट फंड से लगे मेस हेल्पर को दैनिक भोगी व तदर्थ श्रेणी में लाए जाने, तीन चालकों को निर्धारित सेवाकाल पूरा करने पर नियमित करने के मामले शामिल थे।
बैठक में छात्र संगठनों की मांगाें पर चरचा हुई और कुलपति ने ईसी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी जो जायज मांगें होंगी, प्रशासन उसे पूरा करने का प्रयास करेगा। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. राजिन्द्र सिंह चौहान, विधायक बिलासपुर सुभाष ठाकुर, पूर्व प्रति कुलपति प्रो. एनके शारदा, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत कुमार, विवि के कुलसचिव व ईसी के सदस्य सचिव केके शर्मा, उप सचिव शिक्षा नवनीत कपूर, सदस्य अजय श्रीवास्तव, प्रो. श्याम लाल कौशल, प्रमोद कुमार प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय देहरी, राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्राचार्य और कर्मचारियों में से चुनकर गए ईसी सदस्य बिपन कुमार मौजूद रहे।