फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: हिमाचल विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर परीक्षाओं का परिणाम किया घोषित

Tue, 24 Feb 2026 07:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने नवंबर–दिसंबर में ली गईं विभिन्न स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने नवंबर–दिसंबर में ली गईं विभिन्न स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार सभी घोषित परिणामों में शत-प्रतिशत पास प्रतिशतता रही है। घोषित परिणामों में एमए पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास प्रथम सेमेस्टर नियमित, द्वितीय सेमेस्टर पुनर्परीक्षा तथा तृतीय सेमेस्टर नियमित के सभी विद्यार्थी सफल रहे। इसी प्रकार एमटेक कंप्यूटर विज्ञान प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर नियमित में भी सभी परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमए जनसंख्या अध्ययन प्रथम, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम भी शत-प्रतिशत रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उत्तीर्ण प्रतिशत में कंपार्टमेंट श्रेणी के विद्यार्थी भी शामिल हैं। विद्यार्थी अपने परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित विभागाध्यक्षों, संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, वेब प्रशासक तथा जनसंपर्क अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया एक साथ कई पाठ्यक्रमों में शत-प्रतिशत परिणाम विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें