फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Accident: कमरूनाग के दर्शन कर लौटते खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, चार घायल

Sat, 15 Jul 2023 12:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

प्रारंभिक छानबीन के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन सवारों को मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Mandi Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास वीरवार देर रात एक बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। ये लोग देव कमरूनाग के दर्शन कर वापस आ रहे थे, तभी चालक ने गाड़ी (एचपी-31-8349) पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रारंभिक छानबीन के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन सवारों को मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया।  फिर वाहनों में डालकर नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में तीन चचेरे भाई लाला राम (50) पुत्र गंगू राम, रूप लाल (55) पुत्र परस राम, गोविंद राम (60) पुत्र रघुराम निवासी डोलधार, तहसील सुंदरनगर शामिल है।

इनके अलावा सुनील (35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू, तहसील सुंदरनगर और मोहन (55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला, तहसील सुंदरनगर की भी मौत हुई है। संजीव कुमार पुत्र केशव दत्त निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम पुत्र मजरू राम निवासी पौड़ा कोठी तहसील सुंदरनगर, कमल कुमार पुत्र तुला राम गांव डोलधार और चालक अनिल दत्त पुत्र रूप चंद निवासी कोलथी घायल हैं। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला की ग्राम पंचायत घिड़ी के कुशला में हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें