यूजी डिग्री कोर्स के बी कॉम अंतिम वर्ष के परिणाम के साथ ही विश्वविद्यालय ने पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के लंबित परीक्षा परिणामों को घोषित करना भी शुरू कर दिया है। वीरवार को विश्वविद्यालय ने पीजीडीसीए पहले और दूसरे सेमेस्टर, एमए, एमएससी मैथ के पहले और दूसरे समेस्टर, जियोलॉजी और ज्योग्राफी के पहले और तीसरे समेस्टर के अलावा एम टेक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम को घोषित किए है, इसे जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) की वीरवार को प्रवेश परीक्षा करवाई गई। प्रदेश भर में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों में 1,015 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि परीक्षा सुबह दस से एक बजे तक तय करवाई गई। कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए एचपीयू सहित पांच स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें एचपीयू परिसर में बनाए केंद्र में 335 में से 279, हमीरपुर में 428 में से 359 ने मंडी में 121 में से 89, धर्मशाला में 262 में से 208 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। बाहरी राज्यों के छात्र छात्राओं के लिए विशेष तौर पर डिग्री कॉलेज नालागढ़ में बनाए गए परीक्षा केंद्र में भी परीक्षार्थियों की अच्छी संख्या रही। यहां कुल 110 में से 80 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।