फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: नए पाठ्यक्रमों के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

Mon, 22 May 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने हाल ही में घोषित आठ नए पाठ्यक्रमों को आरंभ करने के लिए आवेदन तिथि को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक कॉलेज प्रबंधक 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की तिथि 15 मई निर्धारित की गई थी। 
विज्ञापन


टेक्निकल विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष से शुरू किए गए आठ नए पाठ्यक्रमों में स्नातक स्तर के बीएससी, फूड टेक्रालॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बीबीए, बीसीए, बीएससी (होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्रालॉजी), बीए जर्नलिज्म तथा मास कम्यूनिकेशन एवं स्नातकोत्तर स्तर के एमएससी, माइक्रोबायोलॉजी तथा फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री पाठ्यक्रम शामिल हैं। 

इच्छुक आवेदक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए समस्त दस्तावेजों सहित निदेशक हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर को अपना आवेदन 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसकी एक प्रतिलिपि निर्धारित शुल्क के साथ कुल सचिव, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कार्यालय में निर्धारित तिथि तक  प्रेषित करना अनिवार्य है। 

तकनीकी विवि के कुल सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि इच्छुक आवेदक विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और विश्वविद्यालय के दूरभाष नंबरों 01972-224180  तथा 01972-224153 से भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें