फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून मनाना हो तो हिमाचल आइए, मिलेगा VIP ट्रीटमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की शांत, ठंडी वादियों के आकर्षण की चर्चा मात्र से सैलानी यहां खींचे चले आते हैं। बात अगर नवविवाहितों के हनीमून को ही तो रोमांस के साथ पहाड़ी सफर के रोमांच का मजा कौन लेना नहीं चाहेगा। लिहाजा शादी के दौर में अगर आप किसी को हनीमून पैकेज भेंट करने की सोच रहे हैं या न्यूली मैरिड हनीमून प्लान कर रहे हों तो हिमाचल का ध्यान अपने जहन में जरूर रखें।
विज्ञापन


सूबे में आने वाले हर हनीमूनर को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की तैयारी की जा रही है। यह संभव होगा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के हनीमून स्पेशल पैकेज से। रहने, खाने, साइट सीन, यातायात सब प्रबंध 4 रातें और 5 दिन के पैकेज में होगा। 15 अक्तूबर को यह लांच होगा और 31 मार्च 2015 तक चलेगा।

25 हजार में चार रातें और पांच दिन

25 हजार में चार रातें और पांच दिन का मजा ले सकेंगे। यह ऑफर प्रदेश के चुनिंदा होटलों में होगा। बीच में शिफ्टिंग का प्रावधान भी होगा। ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो रही है। पैकेज बुक करवाने के लिए जानकारी संबंधित वेबसाइट से ली जा सकती है। इसकी पुष्टि एमडी मोहन चौहान ने की है।

ये मिलेगा पैकेज में
- वोल्वो एसी बस दिल्ली-शिमला/मनाली/धर्मशाला वापसी के साथ
- बस से होटल तक पहुंचाने का विशेष प्रबंध
- वेलकम ड्रिंक में देसी वाइन और अनेक पकवान
- दो दिन लोकल साइट सीन टैक्सी से
- सोवनियर गिफ्ट, अन्य होटलों की शिफ्टिंग जरूरी हो तो
- 4 रातें, 5 दिन किसी भी चुने गए एक होटल में
विज्ञापन

यहां चलेगा ऑफर

- शिमला सेक्टर में सोलन के चायल पैलेस, होटल पीटरहाफ शिमला और होटल एप्पल ब्लासम फागू।

- धर्मशाला सेक्टर में होटल धौलाधार धर्मशाला, होटल भागसू मैकलोडगंज, होटल टी बड पालमपुर, होटल कश्मीर हाउस धर्मशाला।

- मनाली सेक्टर में लाग हट्स मनाली, होटल कंजुम, होटल रोहतांग मनालसू, होटल कैसल नग्गर, होटल सर्वेरी कुल्लू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें