पर्यटन विकास निगम बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को खास सौगात देने की योजना बना रहा है। गुरुवार को निगम की निदेशक मंडल की बैठक में इसे लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को खास सौगात देने की योजना बना रहा है। गुरुवार को निगम की निदेशक मंडल की बैठक में इसे लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता एचपीटीडीसी के चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली ने की।
विज्ञापन
बाली ने बताया कि बैठक में एडीबी के प्रोजेक्टों की समीक्षा की गई। इसके अलावा निगम के होटलों और रेस्त्राओं के जीर्णोद्धार का फैसला लिया गया है। निगम कर्मियों को 20 लाख रुपये ग्रेच्युटी जारी करने का भी निर्णय लिया है। बाली ने कहा निगम का ट्रांसपोर्ट विंग घाटे में है, इसकी हालत सुधारने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित करने का भी फैसला लिया है।