हिमाचल आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को होटलों में कमरा लेने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। हिमाचल पर्यटन विकास निगम की एचपी-टीडीसी नाम की मोबाइल ऐप इसके लिए सैलानियों की मदद करेगी।
प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के होटल कहां-कहां हैं? इनके फोन नंबर क्या हैं? होटल में कमरों की उपलब्धता क्या है? इसका पता लगाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं रही है। गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के बाद हर जानकारी मोबाइल फोन पर मिलेगी।
इसके अलावा प्रदेश में कहां-कहां पर्यटन स्थल हैं? इन तक कैसे पहुंचना है? इसका अपडेट भी मोबाइल फोन देगा। हिमाचल घूमने का प्रोग्राम बना रहे लोगों के लिए यह ऐप लाभदायक सिद्ध होगी। देश-विदेश के किसी भी कोने से स्मार्ट फोन यूजर ऐप का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।