सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खुल रहा है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा बोर्ड हमीरपुर 523 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
अलग अलग विभागों में कुल 523 पदों पर भर्ती की जा रही है। बोर्ड के अनुसार जल्द ही आवेदन फॉर्म डाकघरों में उपलब्ध करवाए जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए यह आवेदन फॉर्म 360 जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपए में मुहैया करवाए जाएंगे।
आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन 18 मार्च तक बोर्ड के पास पहुंच जाने चाहिए। इसके अलावा जनजातीय इलाको के युवा 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट http/himachal.nic.in/hpsssb भी चैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
जानिए किस विभाग में हैं कितने पद?
पदनाम व कुल पदः पीडब्ल्यूडी में जेई सिविल के 30 पदों पर भर्ती। योग्यताः जमा दो के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः एचपी पीडब्ल्यूडी में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 53 पद। योग्यताः दसवीं पास और ड्राफ्ट्समैनशिप डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः टीजीटी आर्ट्स के 3 पद योग्यताः ग्रेजुएशन/जमा दो के साथ बीएड अनिवार्य
पदनाम व कुल पदः टीजीटी फॉर नॉन मेडिकल का एक पद। योग्यताः बीएससी नॉन मेडिकल के साथ बीएड अनिवार्य
पदनाम व कुल पदः टीजीटी फॉर मेडिकल के 20 पद। योग्यताः बीएससी मेडिकल के साथ बीएड जरूरी।
पदनाम व कुल पदः ट्रेजरीज एंड लौटरी कंप्यूटर ऑपरेटर के 32 पद। योग्यताः बैचलर डिग्री इन कंप्यूटर साइंस/o लेवल DOEACC कोर्स।
पदनाम व कुल पदः पब्लिक रिलेशन जूनियर कैमरामैन के 2 पद। योग्यताः दसवीं के साथ सिनेमाटोग्राफी डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः सिविल सप्लाई में मैन्युअल असिस्टेंट के 3 पद। योग्यताः दसवीं पास।
इन पदों पर भी नौकरी का मौका
पदनाम व कुल पदः हेंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम कॉर्पोरेशन में सीनियर असिस्टेंट के 2 पद। योग्यताः बीकॉम और तीन साल का अकाउंट्स का अनुभव।
पदनाम व कुल पदः लोकल ऑडिट व जूनियर ऑडिटर के 6 पद। योग्यताः बीकॉम।
पदनाम व कुल पदः HPSEBL में जूनियर इंजीनियर के 64 पद। योग्यताः दसवीं के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रानिक्स डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर के 4 पद। योग्यताः जमा दो के साथ प्लाटून कमांडर होना अनिवार्य।
पदनाम व कुल पदः होमगार्ड/सिविल डिफेंस में क्वार्टर मास्टर एंड हवलदार के 11 पद। योग्यताः दसवीं पास/आर्मी स्पेशल सर्टिफिकेट
पदनाम व कुल पदः HPSEBL में लाइनमैन के 34 पद। योग्यताः दसवीं के साथ आईटीआई से वायरमैन/इलेक्ट्रिशियन डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः HPSEBL इलेक्ट्रिशियन के 16 पद। योग्यताः दसवीं के साथ इलेक्ट्रिशियन में आईटीआई डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः सिविल सप्लाई में स्टेनो टाइपिस्ट के 3 पद। योग्यताः जमा दो के साथ स्टेनो कोर्स।
इन पदों पर भी कीजिए आवेदन
पदनाम व कुल पदः वूमन एंड चाइल्ड डवलपमेंट सुपरवाइजर के 69 पद। योग्यताः सोशल वर्क विषय के साथ ग्रेजुएशन।
पदनाम व कुल पदः हेंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम कॉर्पोरेशन में वेविंग मास्टर 2 पद। योग्यताः दसवीं के साथ वेविंग डिप्लोमा अनिवार्य।
पदनाम व कुल पदः लेंग्वेज एंड कल्चर प्रिजेवेशन असिस्टेंट का एक पद। योग्यताः बीएसएसी विद केमिस्ट्री।
पदनाम व कुल पदः स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में सुपरिटेंडेंट के 5 पद। योग्यताः बीकॉम।
पदनाम व कुल पदः लेडी विलेज डवलपमेंट को ऑर्डिनेटर के 10 पद। योग्यताः दसवीं या 12वीं पास।
पदनाम व कुल पदः सचिवालय में जूनियर स्टेनोग्राफर का एक पद। योग्यताः जमा दो के साथ शार्ट हैंड डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः आयुर्वेद में लैब टैक्नीशियन का एक पद। योग्यताः साइंस में जमा दो और लैबोरेटरी साइंस में डिप्लोमा अनिवार्य।
पदनाम व कुल पदः फिशरी ऑफिसर के 3 पद। योग्यताः बीएएसी जूलॉजी/फिशरीज।
पदनाम व कुल पदः प्रिंटिंग एंड प्रैस डफरी के 2 पद। योग्यताः जमा दो के साथ आईटीआई से बाइंडिंग डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः मल्टीपरप्ज हेल्थ वर्करज के 89 पद। योग्यताः जमा दो के साथ एमपीडब्ल्यू में छह महीने का कोर्स।
यहां भी है नौकरी का मौका
पदनाम व कुल पदः क्लर्क के 4 पद। योग्यताः जमा दो के साथ कंप्यूटर और टाइपिंग अनिवार्य।
पदनाम व कुल पदः सिविल कॉर्पोरेशन में क्लर्क के 31 पद। योग्यताः ग्रेजुएशन
पदनाम व कुल पदः टीसीपी जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 4 पद। योग्यताः जमा दो के साथ ड्राफ्ट्समैन डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 4 पद। योग्यताः डिग्री इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और वर्कशॉप में दो साल का अनुभव।
पदनाम व कुल पदः आयुर्वेद ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट का एक पद। योग्यताः प्लस टू इन साइंस एंड ओटीए डिप्लोमा।
पदनाम व कुल पदः टेक्नीकल एजुकेशन कंप्यूटर असिस्टेंट का एक पद। योग्यताः डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग।
पदनाम व कुल पदः जूनियर असिस्टेंट इन टीसीपी के 6 पद। योग्यताः प्लस टू एंड डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस।
पदनाम व कुल पदः माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के 5 पद। योग्यताः ग्रेजुएशन और संबंधित विषय के डिग्री।
बोर्ड के अनुसार उम्मीदवार को हर पद के लिए अलग से आवेदन फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा। आरक्षित वर्ग के युवाओं को संबंधित प्रमाण पत्र भी साथ लगाना होगा। युवा बोर्ड के नंबर 01972-221841 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को लैटर भी जारी किए जाएंगे। ये लिखित परीक्षा सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, जनरल इंग्लिश, हिंदी पर आधारित होगी।
इसके अलावा हिमाचल से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार रखा जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।