हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (एचपीएसएसएसबी) हमीरपुर में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वर्ष 1998 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समय हमीरपुर में स्थापित इस बोर्ड का नाम बदल दिया गया है।
प्रदेश सरकार ने इसके नाम में परिवर्तन कर अब बोर्ड की जगह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग रखा है। इस बारे में प्रदेश कैबिनेट में प्रस्ताव पारित हो चुका है। शीघ्र ही इसकी अधिसूचना जारी होने वाली है। दूसरा बड़ा बदलाव भर्ती प्रक्रिया में होने जा रहा है।
अब कागजी प्रक्रिया की जगह ऑनलाइन प्रक्रिया लेगी। बोर्ड में अब तक बुक सेलर, डाक विभाग और बैंकों में ही अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के आवेदन फार्म मिलते रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन होने से इच्छुक आवेदक अपने मोबाइल फोन, टेबलेट फोन और कंप्यूटर कहीं से भी आवेदन कर सकता है। आनलाइन सारे कॉलम भरे जाएंगे। अगर कोई कॉलम अधूरा रहता है तो फार्म सब्मिट नहीं होगा। जिसके चलते आवेदन रद्द होने की चिंता खत्म हो जाएगी।