फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर, लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ये अभ्यर्थी हुए चयनित

Tue, 22 Nov 2022 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पोस्ट कोड 998 में वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के तीन पदों के लिए सितंबर में लिखित परीक्षा और 10 नवंबर को दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने दो पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। पोस्ट कोड 998 में वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के तीन पदों के लिए सितंबर में लिखित परीक्षा और 10 नवंबर को दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 998000205 शिवम भाटिया, रोलनंबर 998000229 अविनाश ठाकुर और रोलनंबर 998000328 शुभम कुमार का चयन हुआ। पोस्ट कोड 963 में मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड दो के 24 पदों को भरने के लिए ली परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि रोलनंबर 963000010 अक्षय जसवाल, रोलनंबर 963000011 कार्तिक शर्मा, 963000012 राकेश चंद, 963000017 शामली धीमान, 963000024 अक्षित कुमार ठाकुर, 963000025 इशिता शर्मा, रोलनंबर 963000029 अनिल कुमार राणा का चयन हुआ है। जबकि अनारक्षित वर्ग पूर्व सैनिक वार्ड से आठ पद, ओबीसी पूर्व सैनिक वार्ड से 3 पद, एससी पूर्व सैनिक वार्ड से 4 पद और एसटी पूर्व सैनिक वार्ड से दो पद समेत कुल 17 पदों के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिला।

वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर की परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी
 कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को दो विभिन्न पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाएं करवाईं। सुबह के सत्र में पोस्ट कोड 993 वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (मशीनिस्ट) के चार पदों के लिए 570 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।   इसमें से 262 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शाम के सत्र में पोस्ट कोड 991 वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (वेल्डिंग) के दो पदों के लिए 471 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। 249 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें