कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 903 के 83 पदों को भरने के लिए ली गई टाइपिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस टाइपिंग परीक्षा के लिए 842 को एडमिट कार्ड जारी हुए थे।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 903 के 83 पदों को भरने के लिए ली गई टाइपिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस टाइपिंग परीक्षा के लिए 842 को एडमिट कार्ड जारी हुए थे। इनमें से 798 ने परीक्षा दी जबकि 44 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
798 में से 695 टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इन 695 में से 272 का चयन अगामी चयन प्रक्रिया के लिए हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन 272 अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 12 से 14 सितंबर तक आयोग के कार्यालय में होगी।