फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कर्मचारी चयन आयोग के तीन नए सदस्य कल लेंगे शपथ

Sun, 20 Nov 2022 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति के आदेश विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व ही प्रदेश सरकार ने जारी कर दिए थे। लेकिन इनकी नियुक्ति के संदर्भ में निर्वाचन आयोग से अनुमति गत दिवस ही मिली है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के तीन नए सदस्य सोमवार सुबह 11:30 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आयोग के सभागार में होगा। नवनियुक्त सदस्यों सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी पीसी अकेला, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से सेवानिवृत्त प्रोफेसर पीके वैद्य और एसजेवीएन से सेवानिवृत्त सीनियर एडिशनल जनरल मैनेजर राकेश भारद्वाज को आयोग के अध्यक्ष डॉ. संजय ठाकुर शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन


आयोग में अध्यक्ष के अलावा सदस्यों के चार पद सृजित हैं। आयोग के सदस्य रहे डॉ. संजय ठाकुर को बीते माह ही प्रदेश सरकार ने अध्यक्ष नियुक्त किया था। एक अन्य सदस्य डॉ. डीएस गुरंग सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वर्तमान में आयोग में इंजीनियर आरपी वर्मा ही अकेले सदस्य रह गए थे। आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति के आदेश विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व ही प्रदेश सरकार ने जारी कर दिए थे। लेकिन इनकी नियुक्ति के संदर्भ में निर्वाचन आयोग से अनुमति गत दिवस ही मिली है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कई बार आयोग में सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठ चुके हैं।

प्रदेश सरकार ने चतुर्थ श्रेणी और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के साक्षात्कार खत्म कर दिए हैं। वर्तमान में केवल हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला के माध्यम से होने वाली प्रथम और द्वितीय श्रेणी की भर्तियों में ही साक्षात्कार की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म है। प्रदेश सरकार प्रत्येक सदस्य को करीब डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें