फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सरकार से हरी झंडी के दस दिन बाद भी आयोग के पूर्व सचिव पर मामला दर्ज नहीं

Sat, 11 Mar 2023 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एक मार्च को प्रदेश सरकार ने संबंधित एचएएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति प्रदान की। लेकिन दस दिन के बाद भी विजिलेंस के पास लिखित में कोई आदेश नहीं है।  
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ ढाई माह बाद भी विजिलेंस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। जबकि प्रदेश सरकार इस मामले में पहले ही काफी देरी कर चुकी है। करीब 77 दिन पूर्व विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित होने वाली जेओए आईटी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले का पटाक्षेप किया था। 

विज्ञापन


विजिलेंस ने 23 दिसंबर 2022 को पहली एफआईआर में आयोग के पूर्व वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके दो बेटों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही भर्ती पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की अनुमति नहीं दी।

देरी के चलते कई जरूरी रिकॉर्ड या तो गायब करवा दिया गया या जला दिया गया। अदालत में भी पूर्व सचिव के मामले में कई बार तीखी बहस हो चुकी है। भारी दबाव के बाद एक मार्च को प्रदेश सरकार ने संबंधित एचएएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति प्रदान की। लेकिन दस दिन के बाद भी विजिलेंस के पास लिखित में कोई आदेश नहीं है।  
विज्ञापन


कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। इसमें से चार लोग जमानत पर रिहा हो चुके हैं। और आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। जबकि नौवीं आरोपी अभ्यर्थी अभी तक विजिलेंस की गिरफ्त से बाहर है। उधर, विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक लिखित में पत्र न मिलने के चलते पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें