प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शुक्रवार को जूनियर लेबोरेटरी तकनीशियन और जूनियर क्वालिटी कंट्रोलर ऑफिसर की लिखित परीक्षा सुबह और शाम के सत्र में ली। दोनों परीक्षाएं हमीरपुर जिले मुख्यालय के नौ परीक्षा केंद्रों पर करवाई गई।
जूनियर लेबोरेटरी तकनीशियन पोस्ट कोड 806 का पद भरने के लिए चयन आयोग हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा करवाई गई। चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिखित परीक्षा के लिए हमीरपुर में पांच परीक्षा केंद्रों में 767 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
इनमें से 210 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। जबकि जूनियर क्वालिटी कंट्रोलर ऑफिसर पोस्ट कोड 807 का पद भरने के लिए ये परीक्षा दो से चार बजे तक हमीरपुर जिला मुख्यालय में हुई। चार परीक्षा केंद्रों के लिए प्रदेश भर के 590 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 124 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे थे।