हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-823 में स्टोना टाइपिस्ट के 14 पदों को भरने के लिए करवाई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग इन पदों को भरन के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने अक्तूबर 2021 में लिखित परीक्षा, मई 2022 में स्किल टेस्ट और 20 सितंबर 2022 को मूल्यांकन परीक्षा करवाई।
सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर इन पदों के लिए रोलनंबर 823000602 कृतिका चौधरी, 823002471 पूजा, 823002654 कंचन देवी, 823002956 टिकम सिंह, 823002980 चंद्रेश ठाकुर, 823003314 रीना कुमारी, 823003411 अंजू ठाकुर, 823003826 चेतना ठाकुर, 823004473 अनीता, 823004579 रविना ठाकुर, 823004873 प्रिया कुमारी, 823005756 अनु और रोलनंबर 823006116 रजनीशा रानी का चयन इन पदों के लिए हुआ है। जबकि ओबीसी अनारक्षित वर्ग के एक पद के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से एक पद खाली रह गया है।