फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप ऑपरेटर का अंतिम परिणाम घोषित, 186 अभ्यर्थियों का चयन

Thu, 05 Jul 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने पंप ऑपरेटर पोस्ट कोड-537 के 250 पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर 186 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया है।

विज्ञापन


इनमें से 62 पद कोर्ट केस के कारण खाली रखे गए और दो पद एससी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड के लिए पात्र अभ्यर्थी न होने के कारण रिक्त रखे गए। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।  

विज्ञापन

एमएससी परीक्षा का परिणाम घोषित  

 नौणी विश्वविद्यालय ने 26 जून को आयोजित एमएससी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है और यह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे एमएससी कार्यक्रमों के लिए पहली

काउंसलिंग 17 जुलाई को विश्वविद्यालय के एलएस नेगी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। 13 जुलाई तक सभी छात्रों को अपनी बीएससी की डिग्री की कॉपी विश्वविद्यालय द्वारा वेबसाइट पर दिए गए ई-मेल पते पर भेजनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें