10 जुलाई को मंडी, 11 को कुल्लू, 12 को बिलासपुर, 13 को शिमला, 14 को सोलन और 15 जुलाई को सिरमौर में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहेंगे।
सुक्खू ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य-2019 को फतह करना है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के मार्गदर्शन में जीत सुनिश्चित की जाएगी।कांग्रेस के पक्ष में माहौल है, पार्टी की जीत तय है। सुक्खू ने बताया कि प्रभारी रजनी पाटिल दूसरे दौरे के दौरान बाकी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगी।