फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट की तारीख में उलझे हजारों आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के हजारों आवेदक अध्यापक पात्रता परीक्षा की तिथि के फेर में फंस गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आवेदकों के पास परीक्षा की तैयारी को समय ही नहीं बचा है। प्रोस्पेक्टस में टेट के लिए 19 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि अब 18 अक्तूबर की गई है।
विज्ञापन


आवेदन करने के एक दिन बाद ही आवेदक कैसे परीक्षा में बैठेंगे। पुराने शेड्यूल के अनुसार बोर्ड ने पूर्व में टेट को आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 7 अक्तूबर रखी थी। परीक्षा के लिए बेचे जा रहे प्रोस्पेक्टस में भाषा अध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल/मेडिकल और शास्त्री की परीक्षा के लिए 19 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।

टीजीटी कला संकाय की 26 अक्तूबर और जेबीटी टेट 2 नवंबर को होना है। अब जब बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर से बढ़ाकर 18 अक्तूबर कर दी है तो ऐसे में आवेदन करने के एक दिन बाद ही परीक्षा होने से आवेदकों के पास तैयारी करने का समय नहीं बचा है। वे प्रोस्पेक्टस में निर्धारित परीक्षा तिथियों को देखकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में कैसे करेंगे तैयारी

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से ली जाने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्तूबर है। प्रोस्पेक्टस के अनुसार 19 अक्तूबर को परीक्षा होगी। ऐसे में एक ही दिन में हजारों आवेदक परीक्षा की तैयारी कैसे कर पाएंगे। ये भी प्रश्न उठने लगे हैं।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट के लिए 7 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की थी। इसे अब 18 अक्तूबर किया है। प्रोस्पेक्टस में पुराने शेड्यूल के अनुसार परीक्षा की तिथियां दी गई हैं। इनमें बोर्ड फेरबदल करेगा और नवंबर में टेट का नया शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
- अंजू पाठक, लोक संपर्क अधिकारी स्कूल शिक्षा बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें