हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की परीक्षाओं के सीबीटी परिणाम घोषित किए हैं। साइंटिफिक असिस्टेंट पोस्ट कोड-25015 के दो पदों के लिए आठ, साइंटिफिक असिस्टेंट पोस्ट कोड-25016 के एक पद के लिए चार, लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड-25017 के चार पदों के लिए 12, लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड-25019 के एक पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने सीबीटी परीक्षा पास की है। आयोग ने इन सभी परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वेबसाइट(hprca.hp.gov.in) पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 13 मई से सुबह 10:00 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।