फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: राकेश जमवाल बोले- धर्मपुर में खनन माफिया पर कांग्रेस सरकार मौन, सैकड़ों बीघा भूमि प्रभावित

Sat, 02 May 2026 02:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में अवैध खनन से खेत-खलिहानों और पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में अवैध खनन से खेत-खलिहानों और पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया बेखौफ होकर प्राकृतिक संसाधनों की लूट कर रहा है, जबकि सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है। राकेश जमवाल ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में 200 से अधिक बीघा कृषि भूमि प्रभावित हुई है, वहीं दो प्रमुख खड्डों से लगातार अवैध खनन कर खनिज संपदा की लूट जारी है। इसके अलावा कम से कम 4 से 5 पेयजल योजनाएं सीधे तौर पर प्रभावित हुई हैं, जिससे हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मामला नया नहीं है। “मैंने स्वयं विधानसभा में कई बार अवैध खनन का मुद्दा उठाया, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यह सरकार की नीयत और नीति दोनों पर सवाल खड़े करता है। जमवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।  उन्होंने आगे कहा कि उच्च न्यायालय की टिप्पणियों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है, जो बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अवैध खनन पर तुरंत प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाए जाएं और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य शुरू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें