फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA: जेबीटी की प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया स्थगित,चयन आयोग दोबारा तय करेगा तिथि

Tue, 12 May 2026 08:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

 राज्य चयन आयोग ने जेबीटी पोस्ट कोड 25004 की प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया प्रशासनिक कारणों के कारण स्थगित कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जेबीटी पोस्ट कोड 25004 की प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया प्रशासनिक कारणों के कारण स्थगित कर दी है। आयोग ने 22 मई को प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया रखी थी। भविष्य में प्रमाणपत्र सत्यापन प्रक्रिया की तिथि दोबारा घोषित की जाएगी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि प्रशासनिक कारणों के कारण सत्यापन की प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि इसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26004 असिस्टेंट स्टाफ नर्स के लिए चयनित उम्मीदवारों से विभाग आवंटन के लिए अपना विकल्प चुनने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उम्मीदवार हस्ताक्षरित विकल्प फॉर्म 15 मई या उससे पहले व्यक्तिगत रूप से या आधिकारिक ईमेल एचपीआरसीए एट द रेट एचपीजीओवीइन के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर विकल्प पत्र जमा नहीं करवाता है, तो राज्य चयन आयोग चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक या स्वास्थ्य सेवा निदेशक के अधीन उपलब्ध पदों के अनुसार स्वयं विभाग आवंटित करेगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि 15 मई से पहले उम्मीदवार विभाग आवंटन के लिए अपना पत्र जमा करवाएं। सं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें