डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीएएचपीजीओवीइन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, इससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।