फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएएस इंटरव्यू स्थगित, इस तारीख को होंगे

Fri, 19 Dec 2014 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा और संबद्ध सेवाओं के निर्धारित साक्षात्कार साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन


आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा कि प्रशासनिक कारणों, खराब मौसम और अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अधिक समय देने के उद्देश्य से 26 दिसंबर से 6 जनवरी, 2015 तक होने वाले साक्षात्कार स्थगित किए हैं।
विज्ञापन


अब ये साक्षात्कार 27 जनवरी से 7 फरवरी तक होंगे। नए भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा एवं संबद्ध सेवाओं के अधिकारियों का फाउंडेशन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अप्रैल, 2015 में हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, फेयरलॉन शिमला में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संशोधित साक्षात्कार समय सारिणी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। साक्षात्कार के लिए अन्य नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें