हिंदी पीजीटी भर्ती परीक्षा के कई प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाकर रख दिया। प्रदेश में हजारों अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों बताया कि सभी सीरीज के प्रश्नपत्रों में कई प्रश्न ऐसे थे जिनके विकल्प गलत तरीके से दर्शाए गए थे।
इससे उत्तर देने में असमंजस की स्थिति रही। ए सीरीज में प्रश्न संख्या 15 और 18 में यह गड़बड़ी देखने को मिली। वहीं बी, सी और डी सीरीज में भी कई प्रश्नों के विकल्प गलत तरीके से दर्शाए गए थे। ए सीरीज में प्रश्न संख्या 28 में विकल्प एबीसीडी की बजाय एबीसीबी और प्रश्न संख्या 15 में एसीसीडी दर्शाए गए थे।
परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों ने बताया कि गलत प्रिंटिंग के कारण कई युवाओं के उत्तर गलत हो सकते हैं। प्रश्नपत्रों में इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए। संजौली कॉलेज में परीक्षा में अपीयर हुईं निशा, शालू, प्रियंका, अंजू ने कहा कि कई प्रश्नों में गड़बड़ी देखने को मिली। शहर के परीक्षा केंद्रों पर प्रदेश भर से आए युवाओं ने परीक्षा दी है।