फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा से पहले ही जमा करवाने होंगे जरूरी दस्तावेज

Fri, 28 Aug 2020 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग
विज्ञापन

राज्य लोकसेवा आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भर्ती परीक्षा से पहले ही विज्ञापन के समय मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को जमा करवाने की व्यवस्था कर दी है। परीक्षा केंद्रों में दस्तावेज एकत्र करने की प्रक्रिया को अब समाप्त कर दिया है। नई व्यवस्था में अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लॉगिन में ही इन दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि इस नई व्यवस्था को अभ्यर्थियों को लाभ होगा।

विज्ञापन


आयोग अभी तक कई परीक्षाओं के दौरान केंद्रों में ही अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आयु, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और कैटेगिरी के प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी को एकत्र करता था। इसके अलावा परीक्षा के बाद भी दस्तावेज जमा करवाने का समय दिया जाता था। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय खराब होने के चलते आयोग ने अब परीक्षा से पहले ही इन दस्तावेजों को वेबसाइट पर लॉगिन के माध्यम से अपलोड करने की व्यवस्था कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें