फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सितंबर को होगी एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा, इन परीक्षाओं का भी शेड्यूल जारी

Thu, 17 Jun 2021 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि जल्द ही अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं से संबंधित ई एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। एसएमएस और ईमेल से इसकी सूचना भी अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही राज्य लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों की भर्तियां का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) 2020 की प्रारंभिक परीक्षा 12 सितंबर को होगी। आयोग ने बीते दिनों ही 22 जून तक एचएएस की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि जल्द ही अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं से संबंधित ई एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। एसएमएस और ईमेल से इसकी सूचना भी अभ्यर्थियों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश वन सेवा के तहत असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट की मुख्य लिखित परीक्षा 19 से 23 जुलाई तक होगी।

25 जुलाई को रेंज फॉरेस्ट अफसर की प्रारंभिक परीक्षा 2021 होगी। रिसर्च अफसर की परीक्षा 1 अगस्त को होगी। असिस्टेंट रिसर्च अफसर की परीक्षा 8 अगस्त को होगी। लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता सिविल के पद भरने के लिए परीक्षा 26 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें