फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPAT Result: निगेटिव मार्किंग में भी 600 में से 504 अंक लेकर रेखांश प्रथम

Thu, 01 Jun 2023 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड में बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा(पैट) परिणाम में निगेटिव मार्किंग होने पर भी शिमला जिले के रेखांश ने 600 में से 504 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड में बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा(पैट) परिणाम में निगेटिव मार्किंग होने पर भी शिमला जिले के रेखांश ने 600 में से 504 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर जिला कांगड़ा के सानिध्य, तीसरे स्थान पर जिला मंडी के तनिष्क सरोच रहे हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 21 मई को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें 4555 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित यह परीक्षा 600 अंक की थी। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर का एक अंक काटा जाना था।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणाम के तहत शिमला जिला के रेखांश शर्मा पुत्र हेमंत शर्मा ने 504 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले सानिध्य सूद पुत्र मनीष सूद ने 487 और मंडी जिले के तनिष्क सरोच पुत्र विजय कुमार ने 469 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया है। बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र और अभिभावक बोर्ड की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 01892-225755 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जल्द निदेशालय की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें