हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। पदभार संभालने के बाद राठौर पहली बार राहुल गांधी से मिले।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पित भावन से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्टी एकजुटता करने के लिए कहा। राठौर ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
प्रदेशाध्यक्ष पद संभालने से पहले शिमला रैली की सफलता को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया। इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों की सफलता के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस को अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौैके पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी रणजीत रंजन, पंजाब के विधायक गुरकीरत सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।