फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम मुखौटा, आएसएस चला रही प्रदेश में सरकार: सुक्खू

Mon, 22 Oct 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों के बाद आरएसएस-भाजपा की लड़ाई खुलकर सड़क पर आ गई है। अब साफ  हो गया है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आरएसएस ही सरकार चला रही है।

विज्ञापन


सीएम तो सिर्फ  मुखौटा हैं। नियुक्तियों में उनकी चल नहीं रही न ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पूछा जा रहा है। कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की अंतर्कलह का फायदा मिलेगा। कांग्रेस एकजुट है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

सुक्खू ने कहा कि आरएसएस मुख्यालय से ही सीधे नियुक्तियां हो रही हैं। हाल ही में हुई बोर्ड-निगमों में नियुक्तियों से भाजपा और आरएसएस में चल रही लड़ाई का पटाक्षेप हो गया है। दोनों में चल रही वर्चस्व की जंग में आरएसएस किंग बनी हुई है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और उनके समर्थक नेताओं को पूरी तरह से हाशिये पर ला दिया है। दिग्गज नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे भाजपा कार्यकर्ता और नेता पूरी तरह हताश हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा।

भाजपा और आरएसएस की इस लड़ाई में जनता पिस रही है। भाजपा में दरकिनार हुए कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी संसदीय क्षेत्रों के नेताओं का गुबार अभी और फूटेगा। अंदरखाते भाजपा के बड़े नेता आहत हैं। किसी भी समय इनके सब्र का बांध टूट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें