सुक्खू ने पांडे से पूछा कि वे बताएं सरकार सीएम जयराम ठाकुर चला रहे हैं या फिर आरएसएस के लोग? वैसे भी भाजपा में एक नहीं परदे के पीछे से जेपी नड्डा, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और आरएसएस मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। यह सरकार को चलने नहीं दे रहे। न ही यह जयराम ठाकुर को सीएम मान पा रहे हैं।
कहा कि पांडे को भाजपा की अंतर्कलह से निपटने की जरूरत है। जो विधानसभा चुनाव में खुलकर सामने आ चुकी है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने कैसे सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर और रविंद्र रवि को हराने के लिए साजिश रची, सब जानते हैं।
भाजपा ने तो वरिष्ठ विधायक रमेश धवाला को भी साइड लाइन कर दिया। कहा कि मंगल पांडे को चुनावों के समय ही हिमाचल की याद आती है। जब शिमला में पेयजल संकट था, उस समय भाजपा प्रदेश प्रभारी कहां थे। वर्तमान सरकार के छह महीने के कार्यकाल में सौ से अधिक बड़े अपराध हुए। 65 से अधिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और 35 से ज्यादा हत्या इत्यादि के मामले दर्ज हुए।