जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से अरुणाचल के काफी दौरे कर लिए हैं। अरुणाचल में पर्यटकों को सीमित मात्रा में जाने दिया जाता है। हिमाचल में बिना रोकटोक पर्यटक आ जाते हैं, वहां ऐसा नहीं है। सरकार ने पर्यटकों की जितनी सीमा तय की है, उतने ही पर्यटकों को इजाजत दी जाती है।
उन्होंने कहा कि हर राज्य के विकास के लिए सरकार व लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। अरुणाचल में 220 से अधिक जातियां रहती हैं। अरुणाचल को अभी तक भारत वर्ष का प्रदेश नहीं मानते थे। लेकिन जब से मोदी सरकार बनी है, तब से अरुणाचल के लोगों को भी लगा है कि देश का कोई प्रधानमंत्री प्रदेश का दौरा कर रहा है।