फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू बोले, कांग्रेस सोशल मीडिया का मजबूत नेटवर्क

Thu, 08 Dec 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। कार्यशाला में पूरे प्रदेश से जिला, ब्लॉक, जोन और बूथ स्तर के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से आए हुए ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को सोशल मीडिया के बारे में कई बिंदुओं पर बारीकी से प्रशिक्षण दिया। सोशल मीडिया में कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया। व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सोशल मीडिया टीम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि आज प्रदेश में सोशल मीडिया का एक मजबूत प्लेटफार्म काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोशल मीडिया विभाग की टीम प्रदेश स्तर से लेकर जिला, ब्लॉक, जोन और पंचायत स्तर तक मजबूती के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी नरेश चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया की टीम अलग-अलग स्तरों पर शिक्षित लोगों के माध्यम से राज्य, जिला और ब्लॉक तथा बूथ स्तर पर पहुंच चुका है। कार्यशाला को प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की सोशल मीडिया टीम के पार्टी और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद किया।

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के संयोजक राजिंद्र शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से सोशल मीडिया विभाग का पूर्ण सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, महासचिव एवं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग नरेश चौहान, अखिल भारतीय कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी

राहुल पांडे, आईटी विशेषज्ञ सुनील जमवाल, जेएनएलआई टीम के सदस्य सुरेश शर्मा, राजीव शाहू, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रवक्ता संजय सिंह, सचिव रितेश कपरेट, दीपक राठौर, सोशल मीडिया विभाग के संयोजक राजिंद्र शर्मा, सह संयोजक अरुण ठाकुर, आईटी विशेषज्ञ राजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें