फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने लिखा पत्र, इन सांसदों को नहीं मिलना चाहिए वेतन

Thu, 08 Dec 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की संसद में हंगामा करने वाले सांसदों के वेतन की कटौती की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने अपनी आवाज उठाई है। उनका कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर लोकसभा में हंगामा करने वाले सांसदों के वेतन में कटौती करने की मांग की है। 
विज्ञापन


कहा कि लोकसभा का वर्तमान सत्र 16 नवंबर को शुरू हुआ था। लेकिन, विपक्ष के व्यवधान के कारण लोकसभा की कार्यवाही को निरंतर स्थगित करना पड़ रहा है। शांता ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को बुधवार को लिखे एक पत्र में कहा है कि पूरा देश लाखों लोगों के प्रतिनिधि सांसदों के इस व्यवहार को देखकर चिंतित है। 

कई बार दर्शक दीर्घा में बैठे स्कूल और कॉलेज के छात्र हमारी ओर देखकर मुस्कराते हैं।  हम नई पीढ़ी के सामने क्या आदर्श स्थापित कर रहे हैं। कहा कि कुछ विपक्षी दलों ने अब सभी सीमाओं को पार कर लिया है। गली मोहल्ले की नारेबाजी के दृश्य लोक सभा में लगातार देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


लिहाजा, सदन में अनुशासन स्थापित करने के लिए ठोस और प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि अध्यक्ष की चेतावनी के बाद भी जो सदस्य अनुशासन की पालना न करें तो उन्हें इस सत्र के लिए निष्कासित कर दिया जाना चाहिए। शांता ने कहा कि सदन चर्चा के लिए है। नारेबाजी और शोर शराबे के लिए नहीं। सदन का प्रतिदिन का खर्चा छह करोड़ रुपये आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें