फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala News: टेस्ट मैच के लिए दलाईलामा को भी निमंत्रण देगी एचपीसीए

Sun, 29 Jan 2023 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को भी टेस्ट मैच के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा।
विज्ञापन
दलाईलामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को भी निमंत्रण भेजेगी। इसके अलावा एचपीसीए मैच देखने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित मंत्रियों और विधायकों को भी बुलाएगी। एचपीसीए की ओर से टेस्ट मैच के लिए जल्द मेहमानों की सूची फाइनल कर निमंत्रण पत्र भेज दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


उधर, रविवार को भी टेस्ट मैच के लिए टिकटों के दाम फाइनल नहीं हो पाए। जानकारी के मुताबिक एक या दो दिन में टिकटों के दाम फाइनल कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री के लिए पेएटीएम और कजुंगा से भी निविदाएं मांगी गई हैं। इसके बाद एक कंपनी को चुनकर ऑनलाइन टिकटों की बिक्री के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। 

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को भी टेस्ट मैच के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा। जल्द मेहमानों की लिस्ट फाइनल कर निमंत्रण भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैच के टिकटों के दाम एक या दो दिन में फाइनल कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें