फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट ट्राफीः हिमाचल की टीम में ये 21 स्टार

Fri, 31 Oct 2014 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीसीए ने इंटर-जोनल एकदिवसीय मैचों के लिए संभावित 21 खिलाडियों की घोषणा कर दी है। एचपीसीए की वरिष्ठ चयन समिति ने 21 खिलाड़ियों का चयन किया। इंटर-जोनल एकदिवसीय मैचों को रणजी वन डे के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन


उत्तरी जोन के लिए होने वाले मैच 6 नंबवर से अमतर, बिलासपुर और धर्मशाला से शुरू होंगे। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि वर्तमान टीम मे लाजबाव हुनर है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेशवासियों को बेहतरीन क्रिकेट इनिंग्स देखने को मिलेंगी।

एचपसीए चयनित खिलाडियों को बेहतरीन क्रिकेट के लिए शुभकामनाएं देता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि चयनित टीम का धर्मशाला मे कोचिंग कैंप चल रहा है। टीम का अंतिरम ढांचा 1 नंबवर को कोचिंग कैंप पूरा होने के बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


छह नवंबर को होगा पहला मैच
पहले मुकाबले में हिमाचल 6 नंबवर को सर्विसेस के खिलाफ मुकाबले के लिए उतरेगा। 21 चयनित खिलाड़ियों में बिलासपुर से वरुण शर्मा, शिमला से अक्षय चौहान, बिलासपुर से अंकित कौशिक, शिमला से आतीश बहलेक, हमीरपुर से कांवर अभिनय, सिरमौर से राहुल सिंह, कांगड़ा से पारस डोगरा को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, सिरमौर से गुरवदिंर सिंह, कांगड़ा से पंकज जसवाल, सोलन से प्रशांत चोपड़ा, कांगड़ा से आकाश वशिष्ठ, सोलन से विक्रमजीत मलिक, मंडी से राघव धवन, ऊना से अमित कुमार, मंडी से रिशि धवन, ऊना से अंकुश बैंस, बिपुल शर्मा प्रोफेशनल, उना से अंकित काल्सी, शिमला से निखिल गांगटा, शिमला से सुमित वर्मा और शिमला से कांवर सिंह भी टीम में शामिल हैं। वही, सहायक स्टाफ मे कोच अभय शर्मा, ट्रेनर रजनीश मेहता शमिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें