फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: दसवीं और 12वीं में इस बार पास प्रतिशत बढ़ने की संभावना, स्टेपवाइज मार्किंग होगी

Fri, 18 Apr 2025 12:46 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च में ली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम में इस बार पास प्रतिशतता ज्यादा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च में ली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम में इस बार पास प्रतिशतता ज्यादा होने की संभावना है। इसका कारण बोर्ड में इस बार से शुरू हुई स्टेपवाइज मार्किंग है।  इस व्यवस्था में प्रश्न का थोड़ा सा उत्तर भी सही लिखने पर अभ्यर्थियों को कुछ अंक मिलते हैं। इसके चलते इस बार उम्मीद की जा रही है कि अगले माह घोषित होने वाले परिणाम में पास प्रतिशतता ज्यादा होगी।  मूल्यांकन कार्य में पहली बार स्टेपवाइज मार्किंग को शुरू किया गया है।

विज्ञापन


स्टेपवाइज मार्किंग के चलते किसी भी प्रश्न के उत्तर की कुछ लाइनें भी सही लिखने पर परीक्षार्थियों को अंक दिए जाएंगे, जबकि इससे पहले जब तक प्रश्न का उत्तर पूरी तरह से सही नहीं होता था, तब तक उसे सही नहीं माना जाता था।  इसके चलते उस प्रश्न के उत्तर की मार्किंग भी कभी-कभार शून्य रहती थी, लेकिन इस बार हुई परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान इस व्यवस्था को खत्म कर स्टेपवाइज मार्किंग को शुरू किया है। इससे उम्मीद है कि इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता भी अधिक रहेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि स्टेपवाइज मार्किंग शुरू होने के कारण इस बार परीक्षा परिणाम में चार से पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान स्टेपवाइज मार्किंग को शुरू किया है। इसके चलते पिछले वर्षों की अपेक्षा परीक्षा परिणाम की पास प्रतिशतता में बढ़ोतरी हो सकती है। यह कितनी होती है, इस बारे में परीक्षा परिणाम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, एचपीबी धर्मशाला

बोर्ड परीक्षाओं में कब कितना रहा परिणाम
वर्ष 10वीं  12वीं
2021 99.7 92.77
2022 87.5 93.90
2023 89.7 79.04
2024
 
74.61 73.76
विज्ञापन

एचपीयू के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में परीक्षा के आधार पर मिलेगा प्रवेश
हिमाचल प्रदेश विवि के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पीजी डिग्री कोर्स में एचपीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। सेंटर में संचालित किए जा रहे कोर्स में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम आने के बाद छात्रों को अलग से कोर्स के लिए प्राप्तांक के आधार पर आवदेन करना होगा। इसका शेड्यूल सेंटर जारी करेगा।  केंद्र के निदेशक प्रो. कुलदीप अत्री कहा कि केंद्र के सभी पीजी कोर्स में नए सत्र में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को विवि की प्रवेश परीक्षाओं में अपीयर होना होगा। सिर्फ दो कोर्स पीजीडीसीए और एमएससी जियोलॉजी के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। इसके लिए छात्रों को अलग से प्रोस्पेक्टस और आवेदन शेडयूल जारी होने पर आवेदन करना होगा। अन्य सभी एचपीयू की प्रवेश परीक्षा आधारित प्रवेश वाले कोर्स के लिए छात्रों को विवि द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। केंद्र में वर्तमान में सचालित किये जा रहे दस पीजी डिग्री कोर्स के अलावा तीन प्रोफेशनल डिग्री और डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किये जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें