फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: 6 सितंबर से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Tue, 23 Aug 2022 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-एक प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित विद्यालयों में आंतरिक रूप से संचालित की जाएंगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टर्म परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करने के बाद टर्म-एक की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-एक प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित विद्यालयों में आंतरिक रूप से संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन


इस दौरान 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 6 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक होगी। वहीं दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा छह सितंबर से नौ सितबंर तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन में नियुक्त समस्त स्टाफ के साथ ही परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें