हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपार आईडी को अनिवार्य कर दिया है। दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राएं, जिनके पास अपार आईडी नहीं होगी, उन्हें आगामी परीक्षाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन के साथ अपार आईडी को भरना अनिवार्य कर दिया है। संबंधित स्कूलों को भी विद्यार्थियों की अपार आईडी के साथ उनके आवेदन पत्र भरने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2026 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इसके लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं के आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं।