फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने किया निजी स्कूलों का निरीक्षण, मचा हड़कंप

Sat, 20 Jul 2019 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव धर्मेश रामोत्रा ने शनिवार को जिला कुल्लू के आधा दर्जन निजी स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को दी जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया। बच्चों को बोर्ड की निर्धारित पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं या नहीं, इसकी भी जांच की।

विज्ञापन


शनिवार को बोर्ड सचिव के स्कूलों में औचक निरीक्षण पर पहुंचने से निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान किसी भी स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन स्कूलों की गतिविधियों सहित अन्य रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा बोर्ड सचिव ने जिला मंडी और कुल्लू के बोर्ड के पुस्तक वितरण, सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पुस्तक भंडारों में पाठ्य पुस्तकों के रखने की स्थिति का भी आंकलन किया। दोनों ही जिला के प्रबंधकों और प्रभारियों को अपने जिलों के निजी शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें