फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की डेटशीट में किया संशोधन, इन विषयों की परीक्षा में बदलाव

Fri, 19 Jan 2018 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक की नियमित, एसओएस, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट में संशोधन किया है। इसके अनुसार हिंदी की परीक्षा सात मार्च को होगी, जबकि अंग्रेजी की परीक्षा नौ मार्च को ली जाएगी। 

विज्ञापन


इससे पहले सात को अंग्रेजी और हिंदी की नौ मार्च को परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि संशोधित डेटशीट में दो पेपरों में की तिथियों में ही बदलाव हुआ है, जबकि शेष तिथियां पूर्व निर्धारित रहेंगी।

Trending Videos

किन्नौर, भरमौर और पांगी में वार्षिक परीक्षाओं के बाद होंगे प्रैक्टीकल

जिला किन्नौर, चंबा जिला के पांगी और भरमौर उपमंडल के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के बाद प्रैक्टीकल परीक्षाएं होंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 20 मार्च के बाद संबंधित परीक्षा में संपर्क करना होगा। 

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के स्कूलों में प्रैक्टीकल परीक्षाएं वार्षिक परीक्षाओं से पहले होंगी। परीक्षा केंद्रों में 19 से 26 फरवरी तक प्रैक्टीकल परीक्षाएं ली जाएंगी। अभ्यर्थियों को विषय बार प्रैक्टीकल परीक्षा के लिए 18 फरवरी से पहले संपर्क करना होगा।
विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ 20 तक करें आवेदन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के राज्य मुक्त विद्यालय के तहत मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ उक्त निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसमें फ्रेशर, री-अपीयर और इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए मिडल, मैट्रिक और जमा दो के परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जबकि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें