एमसीए तीसरे सेमेस्टर में एचआईएम कालाअंब के नरेंद्र कुमार ने पहला, डिग्री कॉलेज ऊना की अंजलि ने दूसरा और ऊना की ही मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
एमसीए पांचवें सेमेस्टर में डिग्री कॉलेज ऊना की प्रियंका जसवाल ने प्रथम, ऊना की ही शिल्पा कुमारी ने दूसरा और एचआईएम कालाअंब की निशा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि यह रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, वे 21 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन फॉर्म निर्धारित शुल्क के साथ भर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।