फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की एकलव्य परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी

Fri, 04 Apr 2025 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 23 मार्च को ली गई एकलव्य मॉडल रेजिडेंटल स्कूल सिलेक्शन टेस्ट-2025 की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 23 मार्च को ली गई एकलव्य मॉडल रेजिडेंटल स्कूल सिलेक्शन टेस्ट-2025 की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की गई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि ए, बी, सी और डी सीरिज में हुई इस परीक्षा से संबंधित उत्तर कुंजियों में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्तियां चार से 10 अप्रैल तक अनुभाग अधिकारी पत्र निर्धारण शाखा से कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां दस्ती दौर पर भी किसी भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल के बाद उत्तर कुंजियों से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक के माध्यम से आपत्तियों को दर्ज करवाने वाले अभ्यर्थी 11 अप्रैल शाम पांच बजे तक आपत्तियां कार्यालय तक पहुंचना सुनिश्चित करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें